Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पता ही नहीं चला…

​कैसे यह सफर पूरा हो गया,
पता ही नहीं चला।
​क्या पाया, क्या खोया,
पता ही नहीं चला।
​बचपन बीत गया,
जवानी भी ढल गई,
कब बुजुर्ग हो गए,
पता ही नहीं चला।
​कल तक बेटा था,
कब ससुर बन गया,
पता ही नहीं चला।
​किसी ने कहा बेवकूफ है,
किसी ने कहा होशियार है,
क्या सच था,
पता ही नहीं चला।
​पहले पिताजी की चली,
फिर पत्नी की चली,
फिर बच्चों की चली,
मेरी कब चली,
पता ही नहीं चला।
​दिल कहता है अभी जवान हूँ,
उम्र कहती है अब समझदार हूँ,
इसी उधेड़बुन में कब
पाँव थक गए,
पता ही नहीं चला।
​बाल झड़ गए,
गाल ढल गए,
चश्मा लग गया,
कब रूप बदल गया,
पता ही नहीं चला।
​कल तक परिवार एक साथ था,
कब परिवार बिखर गया,
कब अपने दूर हो गए,
पता ही नहीं चला।
​भाई-बहन, रिश्तेदार
अब सिर्फ तीज-त्योहारों पर मिलते हैं,
कब हँसता-खेलता जीवन उदास हो गया,
पता ही नहीं चला।
​जिंदगी जी भरकर जी लो,
बाद में ऐसा मत कहना कि…
पता ही नहीं चला।
प्रस्तुति : श्याम शंकर पाल उर्फ सचिन
हरिकमल दर्पण हरियाणा प्रभारी
पाल एकता मंच राष्ट्रीय सचिव
भारतीय जीवन बीमा निगम
सीनियर इंश्योरेंस एडवाइजर
मो. 9891441417, 9999007349

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x