नोएडा। समाजवादी पार्टी से संबद्ध मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अनिल पाल गेझा के प्रयासों से बदायूं के पाल परिवार को काफी संघर्ष के बाद इंसाफ मिला। अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दादरी में भूरे पाल पुत्र महेंद्र पाल निवासी जल्लूपुरा बदायूँ पिछले 4 साल से काम करते थे। 19 सितंबर को फैक्ट्री के अंदर तकरीबन 11 बजे रात्रि एक डंपर चालक की लापरवाही से उनकी मौत हो गई। कंपनी के स्टाफ ने पुलिस के साथ मिलकर भूरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को बदायूं से दादरी आने में समय लगा। पीड़ित परिजनों से फोन पर बात होने पर अनिल पाल को पता चला तो वे तुरंत अपने साथियों व किसान नेताओं सहित अंबुजा कंपनी पहुंचे और प्रदर्शन किया। काफी जद्दोजहद के बाद कम्पनी ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये तथा स्वर्गीय भूरे पाल की पत्नी को अंबुजा सीमेंट कम्पनी में परमानेंट जॉब देने पर सहमति व्यक्त की। पीड़ित परिवार ने अनिल पाल व उनके साथियों के प्रति आभार जताया। -ब्यूरो
सपा नेता अनिल पाल ने दिलाया पीड़ित परिवार को इंसाफ
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted