Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

लेबर पार्टी सेकुलर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार

नई दिल्ली। 26 सितंबर को लेबर पार्टी सेकुलर की एक आपातकालीन बैठक केंद्रीय कार्यालय 382/4, गली हरदेव, निरंकारी कॉलोनी में संपन्न हुई। लेबर पार्टी सेकुलर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार तथा उत्तर प्रदेश में होने वाले वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 22 जातियों को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है, पूरी जातियों के जाति प्रमाण पत्र कैसे बनें, उनका विकास कैसे हो, उनको राजनीतिक हिस्सेदारी कैसे मिले, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि 22 जातियों में प्रमुख रूप से धनगर, मझवार, तुरैया, बरवार, बहेलिया, भांतु, कंजर, हाबुडा, गौड़, कोरी, शिल्पकार, मुसहर, बांसफोड, बैगा, बंगाली, बनमानुष, बेलदार, धोबी, बावरिया, ग्वाला, पंखा, सहारिया, अहेरिया जातियों को 2027 के चुनाव में लेबर पार्टी सेकुलर राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाएगी तथा सरकार बनने पर उन सभी जातियों के अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र बनवाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बयान दिया गया है कि अहीर गड़रिया मिलकर पीडीए सरकार बनाएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान निराधार तथा हास्यप्रद है। वर्ष 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 20 से 25 सीटें देने का वादा किया गया था परंतु धनगर जाति के लिए एक भी सीट नहीं दी। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने यह नहीं कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम धनगर जाति के जाति प्रमाण पत्र पूरे प्रदेश में बनवाएंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कभी भी समाज सेवा नहीं की है। श्यामलाल पाल धनगर विरोधी माने जाते हैं जबकि लेबर पार्टी सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पाल धनगर एडवोकेट समाज के साथ लड़ाई भी लड़ते हैं, दोनों में बड़ा अंतर है। श्यामलाल पाल स्वार्थी हैं, वे अपने परिवार के लिए कार्य करते हैं जबकि उमेश पाल धनगर एडवोकेट समाज के लिए लड़ते हैं। आज पाल बघेल धनगर समाज उमेश पाल धनगर एडवोकेट के साथ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गलत कहते हैं। आज उमेश पाल धनगर एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष लेबर पार्टी सेकुलर के साथ पाल बघेल धनगर समाज है। यह तो वर्ष 2027 का चुनाव ही बताएगा कि समाज किसके साथ है। राष्ट्रीय कार्यकारणी में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। 27 सितम्बर को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रमुख रूप से लेबर पार्टी सेकुलर के संरक्षक डा. रामगोपाल बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारती बघेल, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र धनगर एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य विजय बहादुर व स्वारथ धनगर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पाल धनगर तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश पाल धनगर भी उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x