
आगरा। राष्ट्रीय होलकर सेना के तत्वावधान में 27 सितंबर को यूथ हॉस्टल में गड़रिया समाज में जन्मे महान समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमाबाई होलकर की जयंती मनाई गई। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। विद्वान वक्ताओं ने पेरियार द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों का उल्लेख किया तथा निष्कर्ष निकाला कि पेरियार के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। -ब्यूरो