Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

दीप जलाएं!

आओ सब जन मिलकर दीप जलाएं।
अंधेरा मिटाकर उजाला घर ले आएं।।
आओ सब जन मिलकर रंगोली सजाएं।
घर-आंगन में ढेरों खुशियां बिखराएं।।
रात अमावस की काली-काली तो क्या
दीपशिखा से कोना-कोना करें प्रकाशित,
आओ सब जन मिलकर दिवाली मनाएं।।
हृदय से झूठ, छल, कपट सब मिटाएं।
बस प्रेम के दीपक सदा घर-घर जलाएं।।
मन में लेकर मधुरता खूब मुस्कुराएं।
मिटाके तिमिर, ज्योतिर्मय सब होजाएं।।
आओ सब जन मिलकर दीप जलाएं ।
नभ-मंडल तक खुशियां बिखराएं।।
-मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
गॉव-रिहावली, डाक-तारौली गुर्जर,
फतेहाबाद, आगरा-283111
मो. 9627912535

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x