मिर्जापुर। जनपद के पटेहरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गढ़वा निवासी शिवपूजन पाल ने 90 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक एमएलसी निर्वाचन की मतदाता सूची में शिवपूजन पाल का नाम पटेहरा ब्लॉक के बजाय जमालपुर ब्लॉक में दर्ज था। जब मतदाता सूची की जाँच की गई, तो उन्हें पता चला कि मतदान करने के लिए उन्हें लगभग 90 किलोमीटर दूर जमालपुर ब्लॉक जाना पड़ेगा। लेकिन उन्होंने दूरी की परवाह नहीं की और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जमालपुर ब्लॉक पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रीय समाज पक्ष के जांबाज सिपाही हैं शिवपूजन पाल। उनका राजनीतिक सफर भी काफी लंबा रहा है। वे 96-मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त मझवां उपचुनाव और रॉबटर््सगंज से भी चुनाव लड़ चुके हैं। वे अब तक लगभग आठ चुनाव लड़ने का अनुभव रखते हैं। उनका यह कदम संदेश देता है कि लोकतंत्र में मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। -अनिल कुमार पाल एडवोकेट
शिवपूजन पाल ने 90 किमी दूर जाकर वोट डाला
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted