Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कमलेश कुमार पाल का पर्पल एम्बेसडर के रूप में चयन

नई दिल्ली। हीमोफीलिया से प्रभावित समाजसेवी एवं केयर रेयर इंडिया के सीईओ कमलेश कुमार पाल का पर्पल फेस्ट दिल्ली 2026 के लिए पर्पल एम्बेसडर के रूप में चयन किया गया है। यह चयन दिव्यांगजनों, दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों तथा रक्तस्राव संबंधी विकारों से जूझ रहे समुदायों के अधिकारों, सम्मान, समान अवसरों और सामाजिक समावेशन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। पर्पल फेस्ट दिल्ली 2026 का आयोजन नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी, दिल्ली) द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी), भारत सरकार तथा संबंधित दिव्यांगजन आयुक्त कार्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। यह महोत्सव विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से जुड़े व्यक्तियों, उनके परिवारों, सामाजिक संगठनों, समर्थकों और समाज के अन्य वर्गों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से कमलेश कुमार पाल को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x