
कानपुर। 2 अक्टूबर को राष्ट्र उदय पार्टी के 8वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर किदवई नगर में एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक समारोह में अपार जनसैलाब उमड़ा, जहाँ समाज के हर वर्ग और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी हुंकार भरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल के ओजस्वी और कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। मंच से गूंजते नारों और जन-जन के इस अटूट समर्थन ने यह साफ संदेश दे दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व परिवर्तन तय है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दूर-दराज से आए समर्पित कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों की भारी उपस्थिति रही। -राजेश कुमार पाल (बीमा वाला)