Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

केयर रेयर इंडिया ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

वाराणसी/भदोही। 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत उधवामाफी असनाव बाजार भदोही में केयर रेयर इंडिया द्वारा ‘शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति/सम्मान ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य संस्थान के सीईओ कमलेश कुमार पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमचंद मौर्या एवं नागरिकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। केयर रेयर इंडिया ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। केयर रेयर इंडिया ने भविष्य में भी शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। -ब्यूरो

2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x