Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

नुक्कड़ सभा कर धनगर समाज को अधिकार बताए

टूंडला। 11 अक्टूबर को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायत देवखेड़ा के गांव बुर्ज नत्थूग्राम, पंचायत नगलादल, नगलासूरज आदि में नुक्कड़ सभा कर धनगर समाज को अधिकार बताए। धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व अध्यक्ष मानव अधिकार सर्वेक्षण भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने जागरूकता अभियान में कहा कि धनगर समाज को मुख्य उद्देश्य यह बताना जरूरी है कि हम धनगर हैं और धनगर रहेंगे और धनगर थे। 1950 में संविधान में राष्ट्रपति द्वारा धनगर जाति को अनुसूचित जाति में अधिसूचित किया गया और राज्य सरकार ने धनगर प्रमाण पत्र जारी करने का शासनादेश भी कर दिया है, लेकिन गजट होने के 7 वर्ष बाद भी सरकार और प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है जिससे समाज अधिकारों से पूर्ण रूप से वंचित है। यह समाज के साथ बहुत बड़ा धोखा है। यदि सरकार ने धनगर प्रमाण पत्र जारी करने पर बल नहीं दिया और प्रशासन द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया तो धनगर समाज एकमत होकर मतदान नहीं करेगा। अभियान में धनगर समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया गया। मृत्युभोज, दहेज, नशा, जुआ, बालश्रम, बाल विवाह आदि कुरीतियों को दूर करने तथा पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अमल करने पर बल दिया गया। अभियान में प्रधान रामबाबू धनगर, भगवान सिंह धनगर, राम खिलाड़ी धनगर, हरेंद्र धनगर, हेमराज धनगर, प्रताप सिंह धनगर, पुष्पेंद्र धनगर, सुभाष चंद्र धनगर, देव चंदनप्रिया धनगर, दीक्षा धनगर, राखी धनगर, मंगल सिंह धनगर, भूपेंद्र धनगर, श्रीराम धनगर, ओमकारा धनगर, दीपक धनगर, उमाकांत उदयन धनगर, गुलशन धनगर, सुराजावती धनगर, पवन सिंह, लवकुश धनगर, लता धनगर, ललितेश धनगर, कुशी धनगर, संजू धनगर, राजकुमार देवचरण धनगर आदि मौजूद रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x