सम्भल। युवा समाजसेवी मोहित धनगर ने समाज के लोगों से एक पीड़ित परिवार की मदद करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे बरेली के अस्पताल में धारासिंह पाल का निधन हो गया। वे दिल्ली में रहकर कपड़ों की सिलाई का कार्य करते थे और अपनी मेहनत की कमाई से अपने तीन बच्चों को शिक्षित कर उनके भविष्य को संवारने का प्रयास कर रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कठिन हो गई है। परिवार के पास न खेती की जमीन है और न ही आय का कोई स्थायी साधन। उनकी पत्नी के सामने तीनों बच्चों की परवरिश और शिक्षा जारी रखने की चुनौती है। परिवार में बड़ी बेटी बी.फार्मा प्रथम सेमेस्टर, दूसरी बेटी हाईस्कूल और बेटा कक्षा 8 में अध्ययनरत है। यह परिवार जनपद बदायूँ के विकासखंड बिसौली स्थित ग्राम हतसा में रह रहा है। मोहित धनगर ने समाज के लोगों से अपील की है कि स्वर्गीय धारासिंह पाल के तीनों बच्चों की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण बाधित न हो और वे अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकें, इसके लिए अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन दें। -ब्यूरो
मोहित धनगर ने किया पीड़ित परिवार की मदद का आह्वान
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted