Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

दिल्ली में केयर रेयर इंडिया की इकाई का उद्घाटन

नई दिल्ली। 11 अक्टूबर को केयर रेयर इंडिया की एक इकाई विंग कमांडर सुदेश गुप्ता कौशल विकास एवं अनुसंधान संस्थान का यहां विधिवत उद्घाटन किया गया। इस संस्थान का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उद्घाटन समारोह में संस्था के संरक्षक जटा शंकर चौधरी, आईएएस (सेवानिवृत्त), विंग कमांडर सुदेश गुप्ता, अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मागो, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम तथा केयर रेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार पाल सहित संस्था के अनेक सहयोगी सदस्य कैप्टन वैभव गुप्ता (नेवी), महंत प्रसाद लेक्चरर तथा सुश्री उमंग शर्मा एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर केयर रेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार पाल ने शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक समावेशन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों को उचित अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। केयर रेयर इंडिया एक सामाजिक सेवा संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, पुनर्वास तथा विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद एवं वंचित समुदायों के उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य समाज में समान अवसर, सम्मान, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x