Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अमेठी में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का लोकार्पण

अमेठी। ‘लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, न्याय और समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने कुशल शासन और जनहित के कार्यों से समाज को नई दिशा दी। नारी सशक्तीकरण, सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।’ यह बातें क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने 11 अक्टूबर को क्षेत्र के हरखूमऊ मोड़ स्थित रानीगंज रोड पर विधायक निधि से नवनिर्मित लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति द्वार का लोकार्पण करते हुए कहीं। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। जिलाध्यक्ष रामजीत पाल ने कहा कि स्मृति द्वार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, सेवा और आदर्शों की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने स्मृति द्वार के निर्माण के लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल पाल, संगठन मंत्री आशीष पाल, सलाहकार एवं खेममऊ प्रधान सुरजू पाल, संरक्षक एवं शुकुल बाजार प्रधान जगदीश पाल, अमर बहादुर पाल, ग्राम प्रधान राकेश शर्मा सहित महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। -हौसिला प्रसाद पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x