
भायंदर। 11 अक्टूबर को पाल एकता मंच महाराष्ट्र इकाई की बैठक शाम 4 बजे राधा केमिस्ट, भायंदर पूर्व में आयोजित की गई। बैठक में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के आयोजन, नए सदस्यों की नियुक्ति तथा वर्तमान सदस्यों की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और संस्था को अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के आयोजन के प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक अनुराग पाल, महाराष्ट्र संयोजक राजाराम पाल, प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत पाल, मुंबई अध्यक्ष शाहीनाथ पाल, ठाणे जिला महासचिव पवन पाल एवं सचिव प्रभात पाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त एवं पदोन्नत पदाधिकारियों में सत्यप्रकाश पाल (भायंदर)—महाराष्ट्र प्रदेश सचिव, शिवशंकर पाल (नालासोपारा)—पालघर अध्यक्ष, रमेश पाल (नालासोपारा)—पालघर उपाध्यक्ष, कमलेश पाल (काशमीरा)—ठाणे अध्यक्ष, राजमणि स्व. अलगू पाल (भायंदर)—मीरा-भायंदर अध्यक्ष हैं। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने, समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। बैठक के अंत में स्वर्गीय रामचंद्र भागवत पाल सहित समाज के उन सभी दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दो मिनट का मौन रखा गया, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। उपस्थित सभी सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से सभी नवनियुक्त एवं पदोन्नत पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। -अनुराग पाल