Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर महापंचायत में उठाई जाति प्रमाण पत्र की मांग

टूंडला। 25 अक्टूबर को गांव बासदानी में धनगर महापंचायत हुई जिसमें धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व अध्यक्ष मानव अधिकार सर्वेक्षण भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने हक अधिकार बताते हुए कहा कि जिस समाज में एकता नहीं होती वह अपना अधिकार नहीं प्राप्त कर पाता है। विगत 7 वर्षों से तहसीलदार धनगर हक को रोक रहे हैं इसलिए धनगर समाज को एकजुट होकर हक की लड़ाई लड़नी होगी। यदि शासनादेश के तहत हक नहीं मिल सका तो शासन का आदेश विलुप्त हो जाएगा और कभी प्रमाण पत्र नहीं मिल सकेंगे। धनगर समाज के व्यक्ति धनगर समाज के राजनेताओं व जनप्रतिनिधियों से अपनी मांग नहीं कहते हैं इसलिए हर बार राजनेता समाज का वोट लेकर विधानसभा-लोकसभा पहुंच जाते हैं लेकिन सरकार में अपनी बात नहीं रखते हैं। इसलिए धनगर अबकी बार इकट्ठा हो जाएं और प्रदेश के मुखिया से अविलंब प्रमाण पत्र जारी करने की मांग करें। धनगर समाज हक न मिलने पर सरकार को रोकने का काम करे। उन्होंने धनगर समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने पर बल दिया। बैठक में ममता धनगर, बाबूराम धनगर, राजन सिंह धनगर, देवेंद्र धनगर, राजवीर धनगर, होरीलाल धनगर, मुकेश धनगर, हरिओम धनगर, सपना धनगर, नीतू धनगर, भूरी सिंह धनगर, अनीता धनगर, गंगा देवी धनगर, देवेंद्र धनगर, सुखदेव धनगर, ओमवती धनगर, रीता धनगर आदि ने भाग लिया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x