Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सनातन का नेतृत्व करेंगे जितेंद्र व्यास

हरिद्वार। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके आदर्शों और लोकसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अहिल्याबाई होलकर पीठ हरिद्वार से जगद्गुरु जितेंद्र व्यास धनगर महाराज अब सनातन धर्म के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जगद्गुरु जितेंद्र व्यास महाराज का मानना है कि सनातन धर्म केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि करुणा, न्याय, सेवा और समानता का मार्ग है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया था कि धर्म का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। वही संदेश आज भी प्रासंगिक है। जगद्गुरु व्यास महाराज ने कहा कि आज जो धर्म के नाम पर धर्माचार्य व्यापार बना रहे हैं, वे धर्म की आत्मा के साथ अन्याय कर रहे हैं। सच्चा धर्म समाज को जोड़ता है, न कि बांटता है। लोकमाता का संदेश है धर्म का मूल उद्देश्य मानवता, सेवा और न्याय है। जगद्गुरु जितेंद्र व्यास धनगर महाराज का कहना है कि वे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सच्चे आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संरचनात्मक कार्य करेंगे और सनातन धर्म को सही दिशा देने के लिए समाज में जागरूकता फैलाएंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x