आज हमारे बहुत सारे साथी देश में जो बदलाव हुआ है, उस बदलाव को अपना समर्थन दे रहे हैं। मैं समझता हूँ कि उन सब लोगों ने बहुत ही सोच-समझकर ये निर्णय लिया होगा। आप लोग मुझे एक बात बताओ कि जब आप इस बदलाव में आपको अपना और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित दिख रहा है तभी तो आप इस बदलाव के समर्थन मे खड़े हो, खड़े हो कि नहीं? ठीक इसी प्रकार आप सब लोग यदि अपने समाज के बदलाव के बारे में भी सोचें तो फिर देखो हमारे समाज में भी बदलाव आता है कि नहीं। एक सोच देश के नाम तो दूसरी सोच अपने समाज के नाम। सोच बदलो साथियों, जब देश बदल रहा है तो हमारा समाज भी बदलना चाहिए कि नहीं? कब-तक हमारा समाज पाखंड, अंधविश्वास, रूढ़िवादी परंपराएं, दहेज, वैवाहिक कार्यक्रमों में दिखावा व फिजूलखर्ची इत्यादि में उलझा रहेगा। हमारे समाज के समकक्ष और समाजों में इस बाबत सुधार हुआ है लेकिन हमारे समाज में इन सब बातों में सुधार की बात यदि कोई बोलता है तो उसे समाज के लोग सनातन विरोधी, धर्म विरोधी, नास्तिक, वामपंथी और ना जाने कितने ही शब्दों से उन्हें बोलते हैं। क्या इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा कि नहीं, हम सबको इन बातों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कब तक हमारा समाज गुमनामी के अंधेरों में खोया रहेगा, एक क्रांति की मशाल हमारे समाज में भी जलनी चाहिए कि नहीं? कब तक हम लोग दूसरों की गुलामी करते रहेंगे, ये गुलामी की जंजीरें टूटेंगी कि नहीं? आखिर कब हमारे समाज में रोशनी की एक नई किरण आयेगी? सवाल बहुत हैं, जवाब केवल एक ही है। अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें युद्धस्तर पर जनजाग्रति करने हेतु कार्य करना होगा। समाज को प्राथमिकता देनी होगी। तभी यह संभव है, नहीं तो जिन्दगी तो गुमनामी में सभी गुजार रहे हैं। तो साथियों, क्या हम सब लोग गुमनामी के अंधेरों में ऐसे ही जिएंगे? क्या हम हमारे आने वाले कल के लिए कुछ नहीं करेंगे? तो क्या कल हमारे बच्चे भी गुलाम ही बनेंगे? साथियों, सोचो-समझो और आगे बढ़ने के लिए विचार करो।
-शेफर्ड नन्दकिशोर धनगर
मो. 9810624224
अपने समाज के बदलाव के बारे में भी सोचें!
Share:
आभार व धन्यवाद जी
🙏 👍