कोई आज मुझको लगा ले गले
मेरे सपने विषमताओं में पले
अरमान सारे तिल-तिल जले
अँधेरे के हाथों गए हैं जो छले
तरसता रहा सदा प्यार को
किस्मत ने दिया तिरस्कार को
अपनों का दिया विष पीता रहा
अभावों के मरुस्थल में जीता रहा
उजाला जिÞन्दगी में मुझे ना मिला
मेरी किस्मत तूने अच्छा दिया सिला
गढ़े सेतु मन में प्रगति के दिन-रात
मैं शोषित-पीड़ित, किसे सुनाऊँ बात
कभी हँसी मेरे अधरों पर भी खिले
सूखे स्वप्नों की जड़ों में पानी मिले
टूटती साँसों में फिर प्राणवायु चले
कोई आज मुझको लगा ले गले…।
-मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
प्रबंध संपादक-शोध समालोचन गॉव-रिहावली, डाक-तारौली गुर्जर,
फतेहाबाद, आगरा-283111
मो. 9627912535
कोई आज मुझको लगा ले गले!
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted