आपस में लड़ने वाले,
कोई नवनिर्माण नहीं करते।
शास्त्रों की बात बताने वाले,
हैं स्वार्थ के लिए,
आज क्यों लड़ते?
कहते अपने को,
विद्वान, गुणी, चतुर
फिर मूर्खों की तरह,
व्यवहार क्यों करते?
आपस में लड़ने वाले
कोई नवनिर्माण नहीं करते।
जब भी धर्मगुरु राजतंत्र
का खिलवाड़ बना।
द्रोणाचार्य, कृपाचार्य,
सबका ही अपमान हुआ,
कर्म बंधन हो जाए
ऐसा कर्म क्यों करते हैं?
आपस में लड़ने वाले
कोई नवनिर्माण नहीं करते।।
-नारायण प्रसाद पाली
प्रांतीय प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़
मो. 9575761235
आपस में लड़ने वाले…
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted