सुरक्षा नियमों को मन में रखना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!
रखिये सुरक्षित तन प्राण अपना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!!
नित काल का रंदा घिस रहा है
हर पल अवस्थाएँ घट रही हैं!
न जाने तन कब हो सूखा मटका
बूंदें सुराही से रिस रही हैं!
जीने की चाहत को जिंदा रखना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!!
जुगनू सा जलना-बुझना समझिये,
साँसों का आना-जाना बदन में!
आठों प्रहर प्रहरी बन के रहना,
न चोट लग जाए जानो-तन में!
खुद की सुरक्षा खुद ही समझना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!!
घर में रहें या चलिये सड़क पर,
या कारखाने में काम करिये!
आफत विपद की संभावनाओं से
दोस्तों न इंकार करिये!
हर एक धड़कन की रक्षा करना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!!
निष्फल नहीं आपका मेरा जीवन,
ये चंद चिड़ियों का भी चमन है!
हमारे दम पर, इन नभचरों की,
सारी जमीनें सारा गगन है!
हमारे बल पर इन्हें विचरना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!!
कोई बला संकट यूँ न आए,
जो प्राण दीपक पर फूँक मारे
हमसे उजाला है अपने घर में
न आंधी तूफान बस्ती उजाड़े
पर्यावरण से भी यारी रखना,
के जैसे रोशन हो लौ दीये की!!
-जोहन पाल, सेंदरी, बिलासपुर
मो. 7974025985
सुरक्षा नियमों को मन में रखना!
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted