
मथुरा। लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. श्री डीएस धनगर स्मृति तृतीय जिला सब जूनियर चैंपियनशिप के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में केएमपीएस ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को हराया व बालिका वर्ग में रतनलाल स्कूल ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। आरएसपीएस ने बालक वर्ग व केएमपीएस ने बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष अनूप सिंह ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया और विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए। मैच में अंपायरिंग अभय शुक्ला, लक्ष्मीकांत, जेपी कुशवाह, स्कोरिंग मोहन शर्मा, तुषार धनगर, पवन रौतेला ने की। इस मौके पर लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर हेमचंद धनगर प्रधान, प्रिंसीपल हेमा रौतेला, आयोजन अध्यक्ष एड. संजय धनगर, आयोजन सचिव आलोक त्रिपाठी, पूजा शर्मा, वर्षा शर्मा, काव्या सिंह, अंजुम खान, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, कुशाग्र धनगर, गौरव रौतेला सहित काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव आलोक त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन अध्यक्ष एड. संजय धनगर ने किया। -ब्यूरो