Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

नववर्ष के नए संकल्प!

हरिकमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र की पुनर्स्थापना के छह वर्ष पूरे हो चुके हैं और सातवें वर्ष का पहला अंक आपके हाथों में है। बीते छह वर्षों में हरिकमल दर्पण ने न केवल अपने समाज का प्यार और विश्वास हासिल किया है बल्कि अन्य समाजों में भी अपने समाज का मान बढ़ाया है। अभी तक हम केवल अपने समाज के समाचारों, लेखों आदि तक ही सीमित थे लेकिन नववर्ष में ‘हरिकमल दर्पण डॉट कॉम’ के माध्यम से हम राष्ट्रीय स्तर के समाचारों व लेखों को भी प्रसारित करेंगे। इसके लिए हमने ‘हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से कम्पनी बनाई है जो वास्तव में एक मीडिया हाउस है। भविष्य में इसी मीडिया हाउस द्वारा हरिकमल दर्पण समाचार पत्र व न्यूज पोर्टल का संचालन किया जायेगा। हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड को पूरी तरह समाज को समर्पित करने का हमारा इरादा है। यदि समाज का साथ मिला तो यह मीडिया हाउस न केवल अपने समाज को सशक्त करेगा बल्कि देश-विदेश में मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी सफल होगा। इस कार्य में हमें समाज के सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। हमारा विश्वास है कि यदि समाज का साथ मिला तो हरिकमल दर्पण परिवार नववर्ष में समाज के लिए एक नई क्रांति की शुरूआत करने में अवश्य सफल होगा। इसी विश्वास के साथ सभी को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज! 

-निरंजन सिंह पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x