कन्नौज। तिर्वा रोड के पाल चौराहे पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की याद में पार्क निर्माण के साथ वहां उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने निर्माण स्थल का मुआयना कर हकीकत को परखा। वहां उन्होंने अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही पाल चौराहे के आसपास लगे होर्डिंग्स को तत्काल हटाने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर न केवल कुशल प्रशासक थी बल्कि न्याय और सेवा की प्रतिमूर्ति थीं। उनकी मूर्ति और यह पार्क शहर की पहचान बनेगा। अधिकारियों ने मंत्री को प्रस्तावित पार्क के स्वरूप, सौंदर्यकरण और मूर्ति स्थापना से जुड़ी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौराहे के आसपास लगी अव्यवस्थित होर्डिंग्स को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया ताकि वहां की सुंदरता बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि पार्क और मूर्ति स्थल के चारों ओर स्वच्छता और सौंदर्यकरण का विशेष ध्यान रखा जाए। परियोजना का निर्माण इस प्रकार हो कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्शों की प्रेरणा का केंद्र बने। -ब्यूरो
कन्नौज में अहिल्याबाई होल्कर की याद में पार्क बनेगा व प्रतिमा लगेगी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments