Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

समाजहित में अनूठा प्रयास!

हरिकमल दर्पण मीडिया गु्रप समाजहित में एक अनूठा प्रयास करने जा रहा है जो यदि सफल रहा तो न केवल हमारे समाज की वरन् देश की भी दशा और दिशा बदल सकती है। हरिकमल दर्पण का प्रयास है कि गडरिया समाज का एक ऐसा मीडिया हाउस हो जिसका मालिक कोई व्यक्ति, परिवार या संगठन न होकर पूरा समाज हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की स्थापना पिछले वर्ष 19 जून को की गई थी। हालांकि यह कम्पनी अभी केवल कागजों पर ही सीमित है लेकिन बहुत जल्दी ही इसे धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए समाज के बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श कर दीर्घ रणनीति बनाई जाएगी ताकि यह मीडिया हाउस न केवल समाज बल्कि देश की भी एक बुलंद आवाज बन सके। साथ ही समाज के हजारों युवाओं को सम्मानजनक रोजगार के अवसर पत्रकारिता के क्षेत्र में मिल सकें। हमारे समाज में पत्रकारिता के प्रति लोगों में जागरूकता का नितांत अभाव है जिसके कारण आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में गडरिया समाज का न तो कोई राष्ट्रीय स्तर का दैनिक अखबार है और न ही कोई बड़ा न्यूज चैनल। समाज के कुछ लोग सीमित संसाधनों के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन उनकी गिनती बहुत कम है। हमारा प्रयास है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में गडरिया समाज मजबूती के साथ आगे आए ताकि हमारी आवाज भी शासन-प्रशासन तक गूंजे। इस कार्य में समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है। हमें विश्वास है कि सफलता अवश्य मिलेगी।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!

-निरंजन सिंह पाल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Er. Pramod Kumar

It’s Great 👍

Sharad Pal

Good 👍

संबंधित खबरें

Scroll to Top
2
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x