Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सीतापुर में 5 जून को मनाई जाएगी अहिल्याबाई जयंती

सीतापुर। धनगर समाज उत्थान समिति (पंजी.) के तत्वावधान में धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में 5 जून को प्रात: 11 बजे से आर.एम.पी. इंटर कॉलेज मैदान में भव्य शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. एस पी सिंह बघेल सांसद आगरा केंद्रीय राज्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत खैराबाद टोल प्लाजा से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो बस स्टैंड, लालबाग एवं अहिल्याबाई चौक होते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचेगी। समिति ने समस्त समाज एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। -ब्यूरो

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x