Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अखिल भारतीय गडरिया महासभा मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में मनाएगी अहिल्याबाई जयंती

दमोह। 10 मई को बांदकपुर जागेश्वर धाम में अखिल भारतीय गडरिया महासभा के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महासभा के राष्टÑीय संगठन महामंत्री राजेश श्रीपाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में अखिल भारतीय गडरिया महासभा के तत्वावधान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाने हेतु अलग-अलग पदाधिकारियों के सानिध्य में बैठकों का दौर जारी है। पूरे मई महीने में अलग-अलग जिलों में हर दिन मातोश्री का अवतरण दिवस मनाएगी अखिल भारतीय गडरिया महासभा। महासभा के राष्टÑीय संगठन महामंत्री राजेश श्रीपाल ने बताया कि उन्हें दमोह जिले के बांदकपुर जागेश्वर धाम में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल की अध्यक्षता में दमोह जिले की मगरोन बटियागढ़ तहसील में एक विशाल आम सभा और विशाल रैली के साथ मातोश्री की बड़ी धूमधाम से जयंती मनाई जाएगी जिसमें अखिल भारतीय गडरिया महासभा की जिलों, संभागों, प्रदेशों एवं देश की कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहेंगी। बैठक में दमोह जिले के सातों ब्लॉकों से गडरिया महासभा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे जिनमें प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा रामपाल, प्रदेश सलाहकार सचिव रामकुमार पाल, दमोह जिला अध्यक्ष मोहन पाल, युवा जिला अध्यक्ष अखिलेश पाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल पाल, लखन पाल व रविंद्र पाल, हटा ब्लॉक अध्यक्ष परमलाल राज पाली शिक्षक, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गणेश राजपाल, पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष परमलाल पाल, पथरिया ब्लाक अध्यक्ष मोहन लाल पाल बोथराई, जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष भागवत पाल, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष महेश पाल, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हुकम पाल, वरिष्ठ समाजसेवी पिपरिया से शिक्षक मोहन पाल, पूर्व सरपंच ज्ञानी पाल, शिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओंकार पाल, शिक्षक प्रीतम पाल आदि शामिल रहे। ग्राम समितियों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण बलराम पाल, शिवराज राजपाल, बालचंद पाल, लखन पाल, गणपत पाल, श्याम पाल, बाबूलाल पाल, दुर्जन पाल, परमलाल पाल, हरप्रसाद पाल, द्वारिका पाल, पप्पू पाल, राजू पाल, महेश पाल, हरिदास पाल, पुन्नू पाल, बारेलाल पाल, गौतम पाल आदि भी उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x