खैरागढ़। ग्राम बुंदेली में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा स्थापना समारोह एवं गडरिया महासभा का वार्षिक सम्मेलन गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नारायण प्रसाद पाली एवं निरंजन लाल धनकर प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ गडरिया (ढेंगर) समाज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घम्मन साहू, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, सरपंच दिवाकर सोनी, श्रीमती अनीता पाल उप सरपंच, श्रीमती मधु पाल पंच रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष छगनलाल धनकर ने की। गडरिया महासभा सामाजिक सम्मेलन का द्वितीय चरण भोजन उपरांत शुरू किया गया जिसमें अजय हंसा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व गडरिया समाज महासंघ, गोविंद धनकर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गडरिया (ढेंगर) समाज रायपुर, कुंभ लाल धनकर प्रदेश कार्यकारी महासचिव, श्रीमती सुनीता गोपाल धनगर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती ममता राजेश पाल प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ, अभिमन्यु धनगर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, विनोद पाली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, नारायण प्रसाद पाली, निरंजन लाल धनकर मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी, मनीराम पाली प्रदेश प्रवक्ता, मुकेश धनकर, भुवनेश्वर पाल (गोलू) कार्यकारी जिला अध्यक्ष, शंकर पाल जिला अध्यक्ष धमधा गंडई परिक्षेत्र, अशोक पाल सचिव, महतो ईदूराम पाल, अशोक पाल, बुंदेली सेक्टर के बसंत पाल, भानु पाल, योगेश पाल, यति पाल, गणेश पाल, मनहर, कमल, महतो भैया, रामपाल, संतो राम पाल विचारपुर, बंटी पाल, जितेंद्र पाल, धर्मेंद्र पाल, माधव पाल, परमानंद पाल, नरेंद्र पाल, महेंद्र पाल एवं विभिन्न सेक्टर से पहुंचे सेक्टर प्रभारी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण सामाजिक जन, माता-बहनें, बच्चे आदि शामिल रहे। महासभा में सामाजिक पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता पर बल दिया। सामूहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, नशामुक्त परिवार निर्माण, पौधारोपण तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के विचारों पर चलने का आह्वान करते हुए सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श कर सकारात्मक निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का सशक्त एवं महत्वपूर्ण संचालन जिला सचिव योगेश्वर धनकर द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष सुरेश पाल द्वारा आमदनी एवं खर्च की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के छायाचित्र का पूजन-अर्चन कर किया गया। मेरिट लिस्ट में आने वाले बच्चों का प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। सभी आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र, श्रीफल एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का मोमेंटो देकर सामाजिक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी। महासभा में राजनांदगांव, खैरागढ़, जिला परिक्षेत्र गंडई धंधा, जिला परिक्षेत्र रायपुर, बिलासपुर एवं विभिन्न जिला परिक्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी, प्रतिनिधि और सामाजिक जन भारी संख्या में उपस्थित रहे। -नारायण प्रसाद पाली
बुंदेली में गडरिया महासभा का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments