Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पनीर खरीदते समय सावधानी बरतें!

आज शादी-विवाह या कोई भी मांगलिक कार्यक्रम हो, यहां तक कि लोग मृत्युभोज में भी पनीर की सब्जी बनवाने लगे हैं। मैं आप सबसे निवेदन के रूप में यह कहना चाहता हूं कि अगर पनीर की सब्जी बनवानी ही है तो बाजार से पनीर मत खरीदें क्योंकि वह केमिकल के द्वारा बनाई गई है जो शरीर के कई अंगों को विशेष रूप से नुकसान पहुंचाती है। इसलिए किसी दूधिये से दूध खरीद करके अपने घर पर बनवाइए, वह कहीं तक ठीक रहेगी परंतु बाजार की पनीर खरीद करके मत बनवाइए। फिर भी हम असली पनीर की पहचान बताते हैं। उसे सूंघकर, दबाकर या पानी में उबालकर देखें, असली पनीर नरम, हल्का स्पंजी और मलाईदार होता है, जबकि नकली पनीर सख्त, रबर जैसा या अधिक चिपचिपा हो सकता है। पानी में डालने पर असली पनीर तैरता रहता है और गर्म करने पर पिघलता नहीं बल्कि हल्का ब्राउन होता है।
जांच के आसान तरीके
पानी में उबालें-पनीर को पानी में उबालने पर अगर वह रबर जैसा सख्त हो जाए या घुलने लगे तो नकली है।
हाथ से दबाकर देखें-शुद्ध पनीर को दबाने पर वह आसानी से बिखरता नहीं है और अपने रूप या आकार में ही रहता है।
स्वाद और महक-असली पनीर में ताजी हल्की मीठी और मलाईदार खुशबू होती है जबकि नकली में डिटर्जेंट या केमिकल जैसी गंध आ सकती है।
तवे पर टेस्ट-सूखी कढ़ाही में गर्म करने पर असली पनीर धीरे-धीरे हल्का भूरा होता है और बिखरता नहीं जबकि नकली पनीर तेजी से पिघल सकता है।
-आर.एस.धनगर परिवर्तन
मो. 9695836581

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x