हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को देश में गडरिया समाज का पहला मीडिया हाउस बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हमारे समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार पाने के साथ ही अपने समाज की मुखर आवाज बन सकें। यह एक अति महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत हम एक ऐसा मीडिया हाउस बनाना चाहते हैं जिसका मालिक पूरा गडरिया समाज होगा। इसके लिए जरूरी है कि समाज के साधन-सम्पन्न लोग आगे आएं और हमारे सहयोगी बनें। हमारा उद्देश्य गडरिया समाज के सभी लोगों को एकसूत्र में जोड़ना है, साथ ही समाज की आवाज को बुलंद करना है। इसके लिए हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड का सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। मात्र 20 हजार रुपये देकर समाज का कोई भी व्यक्ति इस कम्पनी में भागीदार बन सकता है। इन्हीं भागीदारों में से किसी एक को हर वर्ष कम्पनी का चेयरमैन बनाया जाएगा जो पूरे एक वर्ष के लिए कम्पनी की जिम्मेदारी संभालेगा। इस प्रकार हर वर्ष कम्पनी का नया चेयरमैन बनाया जाएगा। जो व्यक्ति एक बार चेयरमैन बनेगा वह या उसके परिवार का कोई भी सदस्य फिर कभी भी कम्पनी का चेयरमैन नहीं बनेगा। कम्पनी का आय-व्यय का पूरा ब्योरा सार्वजनिक रहेगा जिसे कोई भी व्यक्ति कभी भी अपने मोबाइल में देख सकेगा। इस प्रकार इस कम्पनी का कोई भी व्यक्ति या परिवार मालिक नहीं होगा, कम्पनी के भागीदार ही इसके असली मालिक होंगे। इस बारे में समाज के अन्य बुद्धिजीवियों के साथ विचार-विमर्श कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही हरिकमल दर्पण समाचार पत्र व न्यूज पोर्टल को और बडेÞ स्तर पर ले जाने के लिए अनुभवी व प्रशिक्षित लोगों की नियुक्ति की जाएगी। हमारा प्रयास है कि समाज का अपना मजबूत मीडिया हाउस बने, इसके लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल
हरिकमल दर्पण के सहयोगी बनें!
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted