दिल्ली। गडरिया फोर्स सेवा समिति की एक बैठक शिव मन्दिर नत्थू कॉलोनी ई ब्लॉक नत्थूपुरा में संपन्न हुई जिसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान भजन लाल पाल ने की। कार्यक्रम संयोजक अनिल पाल रहे। अहिल्याबाई जयंती 30 मई को नत्थूपुरा-बुराड़ी में 100 फुटा रोड पर स्थित नवरंग फार्म में सायं 5 बजे से मनाई जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात भण्डारे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में अनिल पाल नत्थू कालोनी, मंगत राम पाल नत्थू कालोनी, जे. डी. पाल स्वरूप नगर, मनोज पाल नत्थूपुरा, भजन लाल पाल, नत्थूपुरा, मलखान सिंह डीसीएम कालोनी, रिशीपाल कादी विहार, भूपेंद्र पाल नत्थू कालोनी, सत्य पाल डीसीएम कालोनी, श्रीमती अनिता पाल आदि ने अपने विचार रखे। देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह ट्रस्ट (रजि.) के भी सदस्य उपस्थित रहे व कार्यक्रम आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि कार्यक्रम आयोजकों को प्रदान की और भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। -ब्यूरो
अहिल्याबाई जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय
4
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments