टूंडला। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा धनगर जाति प्रमाणपत्र जारी कराए जाने के लिए टूंडला विधानसभा के गांव रासपुर पमारी में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट अध्यक्ष मानव अधिकार सर्वेक्षण फिरोजाबाद ने कहा कि अब जाति जनगणना शुरू हो चुकी है। धनगर जाति को अनुसूचित जाति के क्रम में जाति जनगणना में अनुसूचित क्रम में अंकित करवाने का धनगर समाज के महिला-पुरुषों ने संकल्प लिया। बैठक में बिहारी लाल धनगर पूर्व बीडीसी सदस्य, बंटू धनगर, नेमीचंद धनगर, राजेंद्र सिंह धनगर, पोप सिंह धनगर, सुनीता धनगर, गुड्डी देवी धनगर, श्रीमती सुमन देवी धनगर, श्रीमती शीला देवी धनगर, श्रीमती आशा देवी धनगर, श्रीमती सरोज देवी धनगर, श्रीमती राजकुमारी धनगर, कुलदीप धनगर, राहुल धनगर, कुमारी अंशु धनगर, भगवती देवी, प्रिया कुमारी, लक्ष्मीकांत, चरण सिंह, शिवम कुमार, डूमर सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, विजय सिंह, मानसिंह, यादराम सिंह धनगर, राकेश बाबू धनगर, ओम राय धनगर, रवि धनगर, आर्यन धनगर, अंकित धनगर, कुलदीप धनगर, दीपू धनगर व राहुल धनगर सहित सैंकड़ो लोगों ने धनगर प्रमाण पत्र जारी कराए जाने के लिए संकल्प लिया तथा जाति जनगणना में धनगर दर्ज करने पर डोर-टू-डोर चलने पर जोर दिया। -भमर सिंह धनगर एडवोकेट
टूंडला में धनगर महासभा ने चलाया जागरूकता अभियान
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments