रीवा। अखिल भारतीय गड़रिया महासभा, संभाग रीवा के तत्वावधान में 27 सितंबर को संगठन विस्तार एवं जिला कार्यकारिणी गठन बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री राजेश श्रीपाल रहे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणेश पहलवान, कटनी जिला संयोजक गांधी पाल और जबलपुर जिला उपाध्यक्ष सुनील श्रीपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में संभागीय अध्यक्ष उमेश कुमार पाल, संभाग प्रभारी शेषमुनि पाल, राम मित्र पाल, सीताराम पाल व महेश प्रसाद पाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार पर विचार रखे। जिला कार्यकारिणी में मोतीलाल पाल को अध्यक्ष, राजेश कुमार पाल को प्रभारी, एडवोकेट रजनीश पाल व अनिल कुमार पाल को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार पाल को सचिव और उमेश कुमार पाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। रामयश पाल कोषाध्यक्ष, अंजू पाल महिला मोर्चा अध्यक्ष तथा पवन कुमार पाल युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त हुए। इसी तरह, त्योंथर विधानसभा में संदीप पाल और सिरमौर में ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबकली पाल को मनोनीत किया गया। -ब्यूरो
गड़रिया महासभा की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted