
मुजफ्फरनगर। 8 मई को शाहपुर कल्पना चावला मेमोरियल इन्टर कॉलेज के ग्राउंड में डॉ. सत्येंद्र पाल द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर बुढ़ाना विधानसभा में होने वाली शोभायात्रा के विषय में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कमेटी गठन के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया जिसमें राम प्यारे पाल (प्रधान) सफीपुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। कमेटी के विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर जागरूक किया जाएगा। युवा पाल समिति के सभी सदस्य भी गांव-गांव जाकर अपनी युवा समिति एवं शोभायात्रा के लिए जागरूक करेंगे। डॉ. सत्येंद्र पाल ने विचारगोष्ठी में आए सभी सदस्यों, बुजुर्ग, युवा एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। -ब्यूरो