
नई दिल्ली। बिजनौर निवासी डॉ. शिवानी पाल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली से एनाटॉमी (शरीर संरचना विज्ञान) विषय में पी-एच.डी की शोध उपाधि प्राप्त की है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार डॉ. हरिसिंह पाल ने बताया कि शिवानी अपने समाज की पहली महिला हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से पीएचडी की शोध उपाधि प्राप्त की है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक