वर्ष 2024 में भारत सरकार एक विशेष भूमि सुधार कानून लेकर आई है जिसे सरकार द्वारा गुपचुप रूप से लागू किया गया है। इस कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी कृषि भूमि चाहे वह उसकी निजी भूमि ही क्यों न हो, उस पर बिना भूमि उपयोग परिवर्तन जैसे कि धारा 80 कराए बगैर उस पर निर्माण कार्य नहीं कर सकता। यदि वह व्यक्ति उस भूमि पर कोई निर्माण करना चाहता है तो सर्वप्रथम उसे अथॉरिटी से प्लॉट का लेआउट नक्शा पास कराना होगा, उसके बाद ही वह उस भूमि पर निर्माण कर सकता है। यानी पहले धारा 80, उसके बाद नक्शा पास, उसके बाद निर्माण कराओ। सरकार नक्शा पास करने के लिए कम से कम 25 फुट चौड़ा रास्ता, नाली, बिजली, सीवर लाइन की कंडीशन भी रखती है, यदि ये कंडीशन पूरी हैं तो ही नक्शा पास होगा अन्यथा नहीं।
क्यों और किससे रहे सावधान :
प्रॉपर्टी डीलर कहीं भी खेत की जमीन में यदि प्लॉट काट रहे हैं तो सबसे पहले खसरा खतौनी में चेक करें कि इस भूमि की धारा 80 हो रही है या नहीं, उसके बाद अपने जिले की अथॉरिटी से पता करें कि इस भूमि पर मेरे प्लॉट का नक्शा पास हो जाएगा या नहीं, यदि अधिकारी मना करता है तो प्लॉट बिल्कुल न खरीदें। प्रॉपर्टी डीलर चाहे अपनी बिरादरी का हो या गैर बिरादरी का, किसी के बहकावे में ना आयें क्योंकि उन्हें अपने प्लॉट काटने व बेचकर मुनाफा कमाकर वहां से निकल जाना है। आजकल बहुत से गडरिया भाई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ में प्लॉट खरीद रहे हैं। समझदार लोग जिन्हें पता है कि हमारे मकान आज नहीं तो कल गिराए जाएंगे, वह चालाकी से अपने मकान नासमझ लोगों को पूरी-पूरी अमाउंट में बेचकर अपना पैसा सुरक्षित प्लॉट पर लगा रहे हैं जैसे कि अथॉरिटी, आवास विकास के प्लॉट आदि।
किस भूमि को न खरीदें :
सरकारी भूमि जैसे कि तालाब, नदी किनारे प्लॉट, सरकारी संस्था की जमीन, वन विभाग की भूमि, सड़क, नाले आदि की भूमि को न खरीदें।
किस भूमि को खरीद सकते हैं :
डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा काटे गए प्लॉट, आवास विकास प्राधिकरण द्वारा काटे गए प्लॉट, जिला पंचायत द्वारा काटे गए प्लॉट, ग्राम समाज द्वारा काटे गए प्लॉट आदि को खरीद सकते हैं।
आजकल दिल्ली सहित भारत के लगभग हर जिले में बुलडोजर कार्यवाही चल रही है, यहां तक कि झारखंड जैसे महापिछड़े राज्यों में भी कई प्राधिकरणों ने अपनी वेबसाइट पर अवैध कॉलोनियों की सूची डाल रखी है, जिन पर आज नहीं तो कल कार्यवाही होनी ही है।
-एड. एपी सिंह नीखरा, गाजियाबाद
मो. 9315796504
भूमि खरीदते समय पूरी सावधानी बरतें!
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted