Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मातृशक्ति देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर शुभ संदेश!

मातृशक्ति देवी अहिल्याबाई होल्कर के 301वें जन्मदिवस पर आप सभी स्वजातीय बन्धुओं को तहेदिल से हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ वेला के अवसर पर आप सभी को एकजुट होकर मातृशक्ति देवी अहिल्याबाई के विचारों व उनके समाज, राष्ट्र के प्रति किये गये कार्यों पर चिन्तन-मनन करना होगा ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्श-साहसी कार्यों का अनुसरण करे। देवी अहिल्याबाई ने अपने शासन काल में हिन्दू संस्कृति व सभ्यता को बनाये रखने के लिए विदेशी आक्रमणकारियों से वीरतापूर्वक संघर्ष किया तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनेक युद्ध किये। तत्पश्चात इस मातृशक्ति ने कश्मीर से कन्याकुमारी, अटक से कटक तक भगवान शिव के बहुसंख्य मन्दिरों का पुनर्निर्माण कराया। अनेक धर्मशालाओं, बावड़ी, जलाशय, नलकूपों, अतिथि गृहों का निर्माण करवाया। ऐसी मातृशक्ति देवी अहिल्याबाई होल्कर के चरित्र का अपने जीवन में संकल्पबद्ध होकर एकता के साथ अनुसरण करना चाहिए। उज्ज्वल भविष्य की कामना, विश्वास रखते हुए शिक्षा, सदाचार, अपने से बड़ों, सम्मानित बुद्धिजीवी वर्ग के प्रति प्रेम पूर्वक सहानुभूति व्यक्त करें। इसी विचारधारा से अन्य समाज के लोगों में हमारे पाल समाज के प्रति सम्मान की दृष्टि पैदा होगी। तभी हमारा समाज सही अर्थों में समाज के महापुरुषों को सच्ची श्रद्धा के सुमन अर्पित कर सकेगा। समाज में समानता, समरसता, सभ्यता, संस्कृति का संदेश पहुँच सकेगा।
-सतीश पाल मुखिया, पल्हैड़ा, मेरठ
मो. 9756614495

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x