Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत से शोक व्याप्त

मुम्बई। 12 अक्टूबर को नालासोपारा में रहने वाले सीएनसी आॅपरेटर धर्मेंद्र कुमार पाल मूल निवासी ग्राम पट्टीबेजवा पोस्ट सुरियावां जनपद संत रविदास नगर अपनी धर्मपत्नी कविता तथा दो बेटों के साथ बाइक से जीवदानी देवी मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे कि रास्ते में एक पानी के टैंकर वाले ने पीछे से जोर की टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना सुबह 8:45 के आसपास घटित हुई। इस भीषण हादसे में धर्मेंद्र कुमार पाल की पत्नी कविता पाल (उम्र 30) और छोटे बेटे आरिव पाल (उम्र 5) का घटनास्थल पर ही दुखद निधन हो गया। धर्मेंद्र कुमार पाल को भी चोटें आईं हैं तथा बडा बेटा बाल-बाल बच गया। पाल सेवा संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम पाल तथा पाल युवा वाहिनी के प्रमुख प्रवीण पाल ‘बबलू’ ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों की सहायता की तथा पुलिस को सूचित किया। बबलू पाल के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और टैंकर को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। प्रशासन से उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। परिवार पर अचानक आई इस प्रचंड विपदा में अपनी संवेदनाओं के साथ हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर के चरणों में विनम्र प्रार्थना करते हैं। -ईश्वरदेव पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x