Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरियाणा सरकार समाज को 2500 वर्गमीटर भूमि देगी : सतीश बघेल

पलवल। देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा एवं देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर पलवल एवं बघेल समाज की संस्था जिसके अध्यक्ष पूरन सिंह बघेल प्रधान एवं उद्योगपति फरीदाबाद हैं, के मांगपत्र पर बल्लभगढ़ या फरीदाबाद में कहीं पर 2500 वर्गमीटर जमीन निशुल्क समाज को दिलाने की प्रक्रिया विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के सहयोग से चालू हो गई है। मंत्री ने समाज के मांगपत्र को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार एवं चीफ सेक्रेटरी चंडीगढ़ को संस्तुति करके भेज दिया है। बहुत जल्द पाल बघेल गडरिया समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री विपुल गोयल की मार्फत मुख्यमंत्री से मिलकर इस जमीन की समस्या का समाधान करेगा। उक्त जानकारी देते हुए सतीश बघेल ने बताया कि पाल बघेल गडरिया समाज को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति में शामिल करने का केस भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पेंडिंग पड़ा हुआ है। इस प्रक्रिया में बदलाव लाते हुए संविधान अनुसार आर्टिकल 341 के तहत हरियाणा की सरकार पाल बघेल गडरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाए, इसके लिए भी दबाव डालेंगे। हाईकोर्ट में केस चल रहा है, चलता रहेगा। संविधान अनुसार प्रदेश सरकार अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवा देती है तो संसद में बिल पास होकर राष्ट्रपति द्वारा गजट नोटिफिकेशन हो सकता है। तब जाकर समाज को सही मायने में न्याय मिलेगा। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x