इंदौर। श्रीपाल धनगर गडरिया समाज, राधा रमन मंदिर, देवास नाका संगठन की महत्वपूर्ण बैठक ब्रिलिएंट होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन अध्यक्ष व वंदे भारत न्यूज के संपादक कमल सिंह पाल, संगठन मंत्री राजेश पाल भागीरथपुरा एवं मीडिया प्रभारी दिलीप पाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा कई निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए। समाज द्वारा 21 अक्टूबर को दशहरा मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज की गतिविधियों एवं एकत्रीकरण के लिए किए गए प्रयासों को समाज के लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाज पत्रिका का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया। पत्रिका में संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की झलक, प्रमुख समाचार एवं समाजहित में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रकाशित किया जाएगा। समाज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों के सामाजिक स्तर पर समाधान के प्रयास के लिए एक विशेष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति में समाज की महिला अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा। समिति की बैठक माह में एक बार आयोजित की जाएगी। बैठक में लिए गए इन सभी निर्णयों की औपचारिक घोषणा दशहरा मिलन समारोह के दौरान समाज के समक्ष पुस्तक वितरण के साथ की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णयों का समर्थन करते हुए तालियां बजाकर स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना है। -ब्यूरो
श्रीपाल धनगर गडरिया समाज की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted