Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

जबलपुर में हुआ केशव राम बघेल का स्वागत

जबलपुर। 13 अक्टूबर को पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम मध्यप्रदेश शासन के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) केशव राम बघेल का राजधानी भोपाल से जबलपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर सालीवाड़ा (गौर) जबलपुर स्थित सावन श्रीपाल के निवास पहुंचने पर आॅल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अनिल धनगर ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए जबलपुर से प्रकाशित लोकप्रिय सामाजिक पत्रिका ‘धनगर वाटिका’ की प्रति उन्हें प्रदान करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक मुद्दों पर उनसे सार्थक चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात हेतु भोपाल आने के लिए उपस्थित स्वजनों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर गणेश धनगर, रज्जन श्रीपाल, मुन्ना श्रीपाल, डाक्टर कृष्ण कुमार यादव एवं बड़ी संख्या में श्रीपाल बंधु उपस्थित थे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x