Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरियाणा के पाल-बघेल-धनगर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

पलवल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बघेल के नेतृत्व में पाल बघेल गडरिया समाज के लोग, बघेल युवा संगठन के कार्यकर्ता एवं गडरिया कुरुक्षेत्र धर्मशाला के प्रधान शमशेर सिंह, देवी अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति के प्रधान गोपीचंद बघेल, कर्नल दयाराम प्रधान वीर चक्र विजेता शहीद महिलाल स्मारक समिति पलवल, पूरन सिंह बघेल प्रधान फरीदाबाद, राजेश बघेल, तरुण बघेल एडवोकेट, महेंद्र बघेल एडवोकेट, लक्ष्मण सिंह बघेल, सुरेश बघेल, मनीष बघेल, योगेश बघेल आदि ने समाज का मांग पत्र मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में दिया और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। समाज की चली आ रही काफी समस्याओं को मुख्यमंत्री को बताया गया जिसमें कई मांगें इस प्रकार थीं-पलवल शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर का भव्य द्वार बनवाया जाए, सरकारी सामान्य अस्पताल पलवल का नाम बदलकर देवी अहिल्याबाई होलकर रखा जाए, पलवल सामान्य बस स्टैंड का नाम बदलकर देवी अहिल्याबाई होलकर रखा जाए, पाल बघेल गडरिया समाज के लिए दो एकड़ जमीन निशुल्क देकर उस पर देवी अहिल्याबाई होलकर कम्युनिटी सेंटर बनवाया जाए, देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के लिए मुख्यमंत्री निधि से 51 लाख रुपये दिए जाएं, गडरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की सिफारिश आर्टिकल 341 के तहत प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को भिजवाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द इस मांगपत्र पर कार्रवाई कर समाज के कामों को किया जाएगा। -ब्यूरो

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x