Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मथुरा में मेधावी छात्रों का 17 को होगा सम्मान

मथुरा। मिशन परिवर्तन धनगर समाज द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को 17 मई को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष राधेलाल धनगर के आवास पर हुई बैठक में तैयारियों पर मंथन किया गया। संगठन मंत्री रामप्रसाद धनगर ने बताया कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। अन्य बोर्ड में 80 प्रतिशत से अधिक, उच्च शिक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, अन्य स्पर्धा में जिला स्तरीय मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 मई को नवादा स्थित विनायक पैलेस में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम होगा। 15 मई तक आवेदन किया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मुरारी लाल धनगर ने की। राधेलाल धनगर, डॉ. रमेश चंद धनगर, चंद्रभान धनगर, रामप्रसाद धनगर, यादराम धनगर, दुर्गेश धनगर आदि मौजूद रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x