Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

वरिष्ठ समाजसेवी जेडी पाल को नितिन गडकरी ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। यहां 2 नवम्बर को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पाल गुड्स कैरियर, जीटी रोड, कुंडली, सोनीपत के मालिक जेडी पाल को सम्मानित किया। जेडी पाल पिछले 40 वर्षों से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय कर रहे हैं। वे दिल्ली के स्वरूप नगर और बाईपास क्षेत्र में सक्रिय रूप से कई सामाजिक और कल्याणकारी संगठनों का संचालन व नेतृत्व भी कर रहे हैं। वे माता राम बेटी वृद्धाश्रम (करनाल रोड बाईपास) संस्था में कोषाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं। यह आश्रम बेसहारा, बुजुर्ग और समाज द्वारा ठुकराए गए माता-पिता को मुफ्त आवास, भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान करता है। देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह सेवा ट्रस्ट के वे संस्थापक/मुख्य कर्ताधर्ता हैं। इस संगठन के माध्यम से वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह और कन्यादान जैसे बड़े सामाजिक आयोजन करते हैं। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (दिल्ली) में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए वे बच्चों की शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें बांटने और मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित करने के अभियानों से जुड़े हैं। वे आरडब्ल्यूए स्वरूप नगर (दिल्ली) के अध्यक्ष और पाल समाज सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में भी स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुलझाने और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। जेडी पाल सहित परिवार के छह सदस्य हरिकमल दर्पण के आजीवन सदस्य हैं। परिवहन मंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर जेडी पाल को हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। -सम्पादक

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x