पलवल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर में ओपन जिम का काम पूरा हो चुका है। एक दर्जन से अधिक कमरों का भी शुभारंभ होने जा रहा है। इन कमरों की लागत 35 लाख रुपये है। नगर परिषद पलवल द्वारा ई-टेंडरिंग लगाकर ठेका छोड़कर काम का शुभारंभ होने जा रहा है। इसके अलावा धर्मशाला की डेंटिंग-पेंटिंग, पीछे का प्लास्टर, चारदिवारी, जो फर्श व शीशे टूटे हुए हैं उन्हें बदलवाना, टीनसेट लगवानी, गेट के बाहर पार्किंग में गेट लगवाना व चारदिवारी करवानी एवं जो भी कार्य बचेगा मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के आदेश पर उसे पूरा किया जाएगा। सौंदर्यकरण के लिए पैसा पास कर दिया गया है जो कि नगर परिषद में लेटर आ चुका है। उक्त जानकारी सतीश बघेल प्रधान ने दी। -ब्यूरो
कुस्लीपुर धर्मशाला में ओपन जिम का काम पूरा
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted