Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पेड़ लगाओ!

हरियाली देती सबको संदेश,
पेड़-पौधे लगाओ, स्वर्ग बने देश।।
उद्योगों की आंधी में,
विनाश रूपी विकास में,
मत क्षति पहुंचाओ प्रकृति को-
सभ्य समाजी बनकर पर्यावरण बचाओ।
पेड़ लगाओ-पेड़ लगाओ, फोटो मत खिंचवाओ।।
हम बदलेंगे तो तस्वीर बदलेगी धरा की-
प्रकृति का संरक्षण करके,
ओजोन परत न गलने देंगे,
हम पुन: एक सुंदर सा दृश्य बनाएंगे।
सब मिलजुल कर पर्यावरण बचाएंगे।।
सूखा, बाढ़, अकाल, महामारी कुदरती आक्रोश,
प्रकृति निर्दोष, रे मानव! तेरा ही सब दोष।
भूख तेरी मिटी न, तू कितना नादान,
तूने की न अपने भले-बुरे की पहचान।
अब कर भूल स्वीकार
पेड़ लगा, पेड़ बचा तब प्रर्यावरण दिवस मना,
कंक्रीट के जंगलों से मत बर्बादी के महल बना।
पेड़ लगा, पेड़ लगा…!
-मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
गॉव-रिहावली, डाक-तारौली गुर्जर,
फतेहाबाद, आगरा-283111
मो. 9627912535

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x