लखनऊ। प्रकाश पाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया। 9 अक्टूबर को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। प्रकाश पाल भाजपा के वरिष्ठ संगठनात्मक नेता हैं। वे वर्तमान में भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और इससे पहले भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रकाश पाल का जन्म 10 दिसंबर 1966 को हुआ। वे मूल रूप से कानपुर देहात के करबक गांव से जुड़े हैं और कानपुर के बर्रा क्षेत्र में भी उनका निवास रहा है। उन्होंने एल.एल.बी. तक शिक्षा प्राप्त की है। प्रकाश पाल ने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की। करीब तीन वर्ष तक तहसील प्रचारक के रूप में कार्य करने के बाद वर्ष 1994 में वे फतेहपुर के जिला संगठन मंत्री बने। इसके बाद 1994 में फतेहपुर जिला संगठन मंत्री, 1997 में हमीरपुर-महोबा विभाग संगठन मंत्री, बाद के वर्षों में अयोध्या, बांदा तथा कानपुर-इटावा में विभाग संगठन मंत्री बने। 2007-2013 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, 2013-2014 में प्रदेश संगठन मंत्री तथा चुनाव एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चे से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। 2018-2020 में वे भाजपा के प्रदेश मंत्री बने। 2020-मार्च 2023 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, 2023-2026 में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जून 2026 से वे भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रकाश पाल को उत्तर प्रदेश से भेजे गए प्रवासी कार्यकर्ताओं की टीम का प्रदेश संयोजक बनाया था। उनके नेतृत्व में लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने गुजरात के 16 जिलों की 64 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया। 5 अक्टूबर को भाजपा ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें प्रकाश पाल का नाम भी शामिल था। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचन पहले ही तय हो चुका था। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित था लेकिन सपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार न उतारे जाने के बाद चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी और भाजपा के सभी 8 व सपा के दोनों प्रत्याशी 9 अक्टूबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। प्रकाश पाल के राज्यसभा सांसद बनने से पूरे देश के पाल-गडरिया समाज में हर्ष व्याप्त है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक
प्रकाश पाल बने राज्यसभा सांसद
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted