
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल एडवोकेट ने बिजनौर सांसद चंदन चौहान से भेंट की और मीरापुर विधानसभा के गांव कैलापुर जैसमोर में बन रहे बाइपास पर गांव कैलापुर के लिए अंडरपास बनाने की मांग की। अंडरपास नहीं दिए जाने के कारण काफी समय से गांव और क्षेत्रवासी धरनारत हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन दिया। सांसद चन्दन चौहान ने संबंधित अधिकारी को फोन कर तत्काल अंडरपास के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने को कहा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को शीघ्र अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैलापुर जैसमोर के पूर्व प्रधान राधेश्याम पाल, ओमवीर पाल, जयसिंह पाल, आशीष आदि उपस्थित रहे। -शरद पाल