धौलपुर। राजस्थान में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 6 मई को इस महत्वपूर्ण आयोजन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पंचायत समिति सैंपऊ के प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह 31 मई को प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगा जिसमें प्रदेशभर से समाज के हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और महान आदशों के पुनर्स्मरण का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोग समारोह में भाग लेंगे। आयोजक दुष्यंत सिंह बघेल ने आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर जारी है और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, उदयवीर सिंह, राजकुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। -ब्यूरो
राजस्थान में मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश स्तरीय अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted