गाजियाबाद। संजय नगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी आर.सी. पाल ने सराहनीय पहल करते हुए निर्णय लिया है कि वे जितना धन मंदिरों में चढ़ाते हैं उसे बचाकर अपने समाज के हित में काम करनें वाली संस्थाओं तथा लोगों के लिये खर्च करेंगे। उनका मानना है कि मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाने से केवल पुजारियों तथा उनके आसपास रहने वालों का विकास होता है तथा वे कमजोर बिरादरियों को गिराने का काम करते हैं। हम केवल आस्था भगवान के प्रति दिखाकर अपने मन को संतुष्ट कर लेते हैं, मिलता कुछ भी नहीं है। उन्होंने सबसे पहले ‘हरिकमल दर्पण’ को 500 रुपये की सहयोग राशि भेजी है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे भी मंदिरों में धन चढ़ाने की बजाय समाजसेवा में योगदान दें। हरिकमल दर्पण परिवार आर.सी. पाल की नई पहल का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। -सम्पादक
समाजसेवी आर.सी. पाल ने की सराहनीय पहल
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted