रायपुर। धमधा गंडई जिला परिक्षेत्र के गडरिया धनगर समाज के ग्राम गबरा डीह निवासी रामविलास की पुत्री श्रीमती लीला पाली के आकस्मिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज के लिए जिला अध्यक्ष शंकर पाल के द्वारा जिला कार्यकारी प्रदेश, युवा, महिला, प्रकोष्ठ की बैठक कर समाज की ओर से 31,610 रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर सराहनीय कार्य किया गया। नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद राम धनकर, जिला सचिव अशोक पाल, जिला कोषाध्यक्ष इंदु राम महतो, बोधी राम पाली, चेतन पाली, निरंजन धनकर एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -ब्यूरो
गडरिया ढेंगर समाज ने सहयोग राशि दी
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted